फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में सांसद रवि किशन ने संभाला मंच, मांची के चिचलिक में चल रहे पांच दिवसीय मेले का समापन

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 10:09 PM IST

सोनभद्र स्थित वैनी नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव में आयोजित पांच दिवसीय आदिवासी मेले का मंगलवार को समापन हुआ। मेले में कलाकारों ने लोकनृत्य और आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। अंतिम दिन गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी मेले में हिस्सा लिया। भोजपुरी गीतों से लोगों का मन मोहा। उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। चिचलिक गांव में दिवाली के दूसरे दिन से मेले की शुरुआत होती है। पांच दिन तक आदिवासियों की ओर से विभिन्न तरीकों के परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कलाकारों ने मानर की धुन पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति की। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहां उन्होने आदिवासियों के उत्थान के लिए मेले को आवश्यक बनाया। आदिवासी हस्तशिल्प, हथकरघा, पेंटिंग, आभूषण, बेंत और बांस, मिट्टी के बर्तन, भोजन और प्राकृतिक उत्पाद, उपहार और वर्गीकरण, जनजातीय व्यंजन का स्टॉल भी लगाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद व भोजपुरी कलाकार रवि किशन रहे। उन्होंने भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी तो आदिवासी कला को भी सराहा। कहा कि वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के उत्थान और सांस्कृतिक विकास के लिए सरकार काम कर रही है। तमाम योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इससे जुड़कर लाभ उठाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें