फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां कर रही रूदन कहां गया लाल, सोनभद्र में मौत का सेप्टिक टैंक, दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत, घर में मातम

विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में मंगलवार की शाम सेप्टिक टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के पास बने सेप्टिक टैंक के ऊपर खेल रहे थे। अचानक टैंक के ऊपर रखा पटिया टूटने से दोनों बच्चे अंदर समा गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। केवाल गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र शौर्य (5) और पड़ोसी भगवान दास का पुत्र अंकित (5) मंगलवार की शाम घर के पास खेल रहे थे। दोनों खेलते हुए सेप्टिक टैंक पर चढ़ गए। टैंक के ऊपर उछलने लगे। इसी दौरान अचानक टैंक के ऊपर रखा पटिया टूट गया। दोनों बच्चे टैंक के अंदर चले गए। टूटा पटिया भी उनके ऊपर गिर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों बच्चों को बाहर निकालकर दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव लेकर घर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें