सोनभद्र जिले में साइबर ठगों की नई कारस्तानी सामने आई है। व्हाटसएप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजकर ठगों ने खाते से 11.40 लाख रुपये ठग लिए। यह धनराशि एपीके फाइल के रूप में भेजे गए निमंत्रण कार्ड को डाउनलोड करते ही खाते से निकल गए। ठगी की रकम एक कॉमन सर्विस सेंटर के वॉलेट में ट्रांसफर कराई गई थी। पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 8.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अंतरराज्यीय गिरोह के तार कोलकाता से भी जुड़े मिले हैं।