रॉबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में विधायक खेल महाकुंभ के 19वें दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें डीएवी, एमवीएम, सत्य ज्योति स्कूल व जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने योगा का प्रदर्शन किया। योग प्राणायाम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दी। हॉकी मैच विधायक एकादश और लकी-इलेवन के बीच खेला गया। इसमें विधायक एकादश की टीम ने 5-4 के अंतर से विजेता रही। फुटबॉल मैच तियरा स्टेडियम और केकराही के बीच खेला गया। इसमें तियरा स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही। इस मौके पर एसपी अभिषेक वर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ज्योतिषाचार्य देवेश मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।