फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में मिशन अपराजिता, जीजीआईसी की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, हालात जैसे भी हों खुद को कमजोर न होने दें

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 06:03 PM IST

दुद्धी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन हुआ। ताइक्वांडो के एनआईएस कोच रवि सिंह ने छात्राओं को विपरीत हालात में खुद की सुरक्षा के टिप्स दिए। उन्हें अपने बचाव के तरीके भी समझाए। करीब 170 छात्राओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। कोच ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। पंच, किक, ब्लॉकिंग, गले काे छुड़ाना, हाथ छुड़ाना, बाल छुड़ाना आदि दांव-पेंच बताए। उन्होंने छात्राओं को अपने पास मौजूद पेन, पिन, बैग, बोतल आदि से बचाव के लिए प्रेरित किया। कहा कि अगर सड़क पर कोई शोहदा छेड़ता है तो उसे सबक सिखाएं। ऐसे मामलों में सबसे जरूरी खुद पर भरोसा होना है। अपने आत्मविश्वास को कमजोर न होने दें। छोटे-छोटे उपायों से ही वह अपनी सुरक्षा अच्छे ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने बचाव और प्रहार का तरीका समझाते हुए उसका अभ्यास भी कराया। छात्राओं को इसका नियमित अभ्यास करते रहने की अपील की। साथ ही टोल-फ्री नंबर 1090 वूमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. रितिका श्रीवास्तव, संचिता श्रीवास्तव, रूमान राय, समायरा खां, अंजली, मंजूलता, रत्ना तिवारी, प्रीति राज, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें