सोनभद्र जिले में एक और पेशाब कांड सामने आया है। दबंगों ने मामूली विवाद में एक युवक की पहले जमकर पिटाई की। फिर उसके ऊपर पेशाब करते हुए वीडियो भी बनाया। पांच दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने मामले में कठोर कार्रवाई किए जाने को कहा है।