फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महाकुंभ के भगदड़ में हुई माैतों को छिपा रही सरकार, भाकपा ने लगाया आरोप, लगाए गंभीर आरोप

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 07:07 PM IST

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। महाकुंभ हादसे में हुई मौतों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम (नमामि गंगे) को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने हादसे में मृत श्रद्धालुओं की सही संख्या सार्वजनिक करने, मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों की निशुल्क चिकित्सा, लापता श्रद्धालुओं की खोज कर उनके परिवारों को सौंपने, उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से भगदड़ और भ्रष्टाचार की जांच कराने, प्रशासनिक अधिकारियों की जांच और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई, दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांगे प्रमुख रूप से उठाई। भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा ने कहा कि सरकार ने मेले की व्यवस्थाओं की प्रशंसा कर अधिक भीड़ जुटाने का प्रयास किया, जो इस त्रासदी का मुख्य कारण बना। प्रशासन ने वीआईपी लोगों को खुश करने में जनता की सुरक्षा की अनदेखी की। प्रदर्शन में प्रेमचंद्र गुप्ता, बसावन गुप्ता, चंदन पासवान, गौरी शंकर, फुलमती, वीरेंद्र दुबे, हृदय नारायण, रामसागर शर्मा, रामसूरत बैगा, तारकेश्वर गुप्ता, शिव नारायण, कमला गोंड, रामअधार कोल, लल्लन, अमरनाथ सूर्य आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें