फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर से जल लेने विंध्याचल निकले कांवड़िया, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 09:10 PM IST

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर स्थित बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर से शुक्रवार को विंध्याचल से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। गाजे-बाजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण कर कांवड़िया विंध्याचल रवाना हुए। कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज, आशा देवी ने बताया कि आचार्य पं.मणि प्रसाद तिवारी ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन कर विंध्याचल गंगा जल लेने कांवड़ियों का जत्था रवाना किया। विगत कई वर्षों से विंध्याचल धाम गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को कांवड़ियों ओर से जलाभिषेक किया जाता है। गंगा में स्नान कर जल भरकर पहले धाम परिसर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक कर कांवड़िया अपनी कांवड़ यात्रा का शुभारंभ करते हैं। बोलबम के महामंत्र का जाप करते हुए कांवड़िया धाम से लगभग 70 किमी पैदल यात्रा कर 21 जुलाई को नगर के बाबा बैजनाथ धाम महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। भक्ति गीतों से नगर भक्तिमय हो गया। हर हर महादेव का जयघोष करते नगर में भ्रमण किया। कांवड़िया बोल बम, हर हर महादेव का उद्घोष करते रहे। इस मौके पर बृजलाल सरोज, आशा देवी, सुरेश सरोज, संजना, रितु, रानी, नैना देवी, दिलीप सिंह, प्रह्लाद मौर्य, उषा मौर्य आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें