फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में श्रीराम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, VIDEO

नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले चारो भाइयों और बजरंग बली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह यात्रा को रोककर भक्तों ने आरती उतारी। पुष्प वर्षा कर जयकारे लगाए। इसके पहले बृहस्पतिवार को हवन पूजन और भंडारा हुआ था। शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए थे। भक्ति गीतों पर नाचते गाते जय सियाराम का उद्घोष करते रहे। इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री, मुरारी जी शास्त्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचकों ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया। वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय आयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ,महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, डॉ.कुसुमाकर श्रीवास्तव, धर्मवीर तिवारी अजय शुक्ला, किशोर केडिया, अविनाश शुक्ला, पारब्रह्म सरदार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संगम गुप्ता, दीपक कुमार केसरवानी, मनु पांडे, मिठाई लाल सोनी, शुभम शुक्ला, प्रशांत जैन, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें