सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए। टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम करने पर जोर दिया। कहा कि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी हैं। उन्हें यह हक भी दिया जाए।