पतंजलि योग समिति सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में रविवार को घोरावल क्षेत्र के एक विद्यालय में एक दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रातः कालीन सत्र में युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन ने बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, अर्ध चक्रासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सिंह दहाड़, हास्यासन करके दिखाया गया। साथ ही उससे होने वाले लाभ के बारे में बतलाया गया। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कुछ बच्चों ने मंच पर कठिन से कठिन अभ्यास करके दिखाया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने कह कि बहुत जल्द ही घोरावल में एक बड़ा आयोजन पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में कराया जाएगा। अंत में सभी को नियमित योग करने की संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर मयंक दुबे, विजय पाठक, सुनील कुमार चौबे, नगर संरक्षण शेषमणि तिवारी, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, नगर प्रभारी अजय कुमार पांडेय, निर्भय कुमार झा, पारितोष मिश्रा, तहसील प्रभारी रवि आदि रहे।