सोनभद्र जिले के ओबरा बी तापीय परियोजना में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब परियोजना के स्वीच यार्ड में लगे दो इंटर-कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर अचानक आग की लपटों में घिर गए। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया। ये दोनों इंटर कनेक्टिंग ट्रांसफार्मर इकाई संख्या 10 और 11 के बताए जा रहे हैं।