फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील

प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 04:55 PM IST

सोनभद्र जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत डीएम बीएन सिंह ने रविवार को कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग रॉबर्ट्सगंज के मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किए। उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 व 51 में ईआरओ की तरफ से नोटिस पर की जा रही सुनवाई व नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है, वह निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, जिससे नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित समय अवधि में हो सकें। इसके बाद डीएम आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का भी निरीक्षण किए। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अपील किया कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण हैं, वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें। इस मौके पर डीडीओ हेमन्त कुमार सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, एआर को-आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण, तहसीलदार सदर अमित सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें