फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रेलर के केबिन में मिली चालक की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, थाने के बाहर बैठे; पुलिस से नोक-झोंक

सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र के सिंगरौली-औड़ी मार्ग पर मंगलवार की भोर में एक ट्रेलर चालक का केबिन मे संदिग्ध अवस्था में शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस वाहन को खींचकर थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया। कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मिर्चाधुरी निवासी रामप्रवेश गुर्जर ऊर्फ चंदा (22) सिंगरौली की ओर से सोमवार की देर रात कोयला खाली कर अनपरा की ओर आ रहा था। रास्ते में आरपीएल पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ी हो गई। मंगलवार की भोर में राहगीर ने फोन से अनपरा पुलिस को सूचना दी कि ट्रेलर में एक चालक संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें