फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों ने नहीं दिए आयकर, जांच के लिए पहुंची टीम; VIDEO

वर्ष 2020-2021 में निर्माण कार्य कराकर भुगतान लेने वाले कुछ ठेकदारों की तरफ से आयकर का भुगतान नहीं किया गया है। शिकायत पर शुक्रवार को मिर्जापुर से आयकर विभाग की टीम पहुंची। पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर पत्रावलियां तलब की। देर शाम तक रिकॉर्ड खंगालने में टीम जुटी रही। इसको लेकर संबंधित ठेकेदारों में बेचैनी बनी रही। बताते हैं कि वर्ष 2020-21 में पीडब्ल्यूडी और जिला पंचायत की तरफ से कराए गए कार्यों का भुगतान लेने वाले कुछ ठेकेदार ऐसे हैं, जिन्होंने आयकर अदा नहीं किया। लगभग चार साल की अवधि व्यतीत होने के बाद भी रकम आयकर विभाग में जमा नहीं हुई तो इसकी जांच शुरू कर दी गई। मिर्जापुर से पहुंचे आयकर निरीक्षक सतीश जायसवाल ने निर्माण से जुड़े दोनों विभागों में पहुंचकर संबंधित ठेकेदारों से जुड़े फाइलों की जानकारी ली। उन्हें कराए गए कार्य के एवज में कब-कितना भुगतान किया गया इसकी जानकारी ली। सुबह 11 बजे के करीब पहुंची टीम दोपहर बाद तक बनी रही। निरीक्षक जायसवाल ने बताया कि संबंधित ठेकेदारों से जुड़े कार्यों और उसके एवज में किए गए भुगतान के बारे में जानकारी ली जा रही है। फाइलों के निरीक्षण के आधार पर किए गए भुगतान को लेकर जो जानकारियां सामने आएंगी उसको देखते हुए कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें