जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश निजी स्कूलों में अभिभावकों पर मनमानी फीस के साथ निर्धारित दुकानों से ही महंगे दामों पर किताब, यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव डाला जा रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर भारी वित्तीय और मानसिक बोझ पड़ रहा है। मांग किया कि निजी स्कूलों की इस मनमानी पर त्वरित कार्रवाई की जाए। फीस, किताबें और यूनिफॉर्म को लेकर एक पारदर्शी नीति बनाई जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने किया।