फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद बोले- सोनभद्र में हुई हत्याओं कराई जाए उच्चस्तरीय जांच, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 08:51 PM IST

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस का 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शाहगंज के मराची और रामपुर बरकोनिया के नरोखर गांव पहुंचा। दोनों गांवों में पिछले दिनों हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिवारों से मिलकर जानकारी ली। इन घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नगर स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में कांग्रेस के अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पुलिस दोनों मामलों को दबा रही है। कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी। कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध की बाढ़ आ गई है। धार्मिक स्थलों पर मेला लगने पर रोक लगाई जा रही है। उन्होंने आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ लोग सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विजयगढ़ दुर्ग के मीरान शाह बाबा के मजार के मुजावर की हत्या की उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मराची और नरोखर में हुई हत्या से पीड़ित परिवार के लोग दहशत में हैं। पुलिस को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग होना चाहिए। इस मौके पर शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, जिलाध्यक्ष रामराम गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय, बब्बू तिवारी, राजेश द्विवेदी, जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, नूरुद्दीन खान, बृजेश तिवारी, इश्तियाक अंसारी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें