फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभव दिवस पर 24 शिकायतों का हुआ निस्तारण, VIDEO

सोनभद्र जिले के नगरीय निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समस्याओं से संबंधित 24 शिकायतें आईं। सभी का मौके पर कर्मचारियों को भेजकर समाधान कराया गया। नगर पालिका सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल तीन मामले आए। नगर पंचायत घोरावल में 2, चुर्क घुर्मा में 2, चोपन में 3, ओबरा में 3, रेणुकूट में 3, पिपरी में 2, दुद्धी में 3, डाला बाजार में 1, अनपरा में 2 सहित कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल पथ प्रकाश संबंधित शिकायतें रहीं। अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर जेई राजकुमार,सभासद अनवर अली, मनोज चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें