मैडम, पति मुझे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है। आए दिन मारपीट करता है। मायके से मिले सामान को कुछ दिन पहले पति ने आग लगाकर जला दिया। रोज-रोज की प्रताड़ना से अब डर लग रहा है कि कोई अनहोनी न हो जाए। कुछ ऐसी ही पीड़ा थी सलखन गांव निवासी शबीना बानो। चुर्क मोड़ स्थित सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए वह बिलख पड़ीं। डॉ. चौहान ने मामले में मिशन शक्ति की नोडल डॉ. चारु द्विवेदी को तत्काल कार्रवाई के लिए कहा।