फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में तीन लोगों की माैत का मामला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे की उठी मांग

सोनभद्र के कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा गांव के पास रविवार की रात सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत के मामले में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। गांव के सामने मुख्य सड़क पर उतरे ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। हर्रा गांव निवासी विकास चेरो (21) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) पुत्र लौटन पासवान रविवार को रामगढ़ में क्रिकेट खेलने गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। हर्रा गांव के ही बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे में लड़खड़ाते हुए उनकी आगे जा रही ट्रैक्टर में भिड़ गई। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और कृष्णा आपस में फुफेरे भाई थे। सोमवार को दुद्धी सीएचसी में तीनों के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शाम करीब पांच बजे ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। गांव के समीप कोन-तेलगुड़वा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ है। ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाए। एसओ ने बताया कि चालक पर केस दर्ज हो चुका है। पीड़ितों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। करीब दो घंटे बाद शाम सवा सात बजे जाम समाप्त हुआ। परिजनों के मुताबिक राहुल की ससुराल रामगढ़ में है। उसे दो बच्चे भी हैं। क्रिकेट खेलने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ ससुराल में रूक गया था। वहां से देर रात वापस घर के लिए रवाना हुए। उसके फुफेरे भाई कृष्णा पासवान को भी तीन बच्चे हैं, जबकि विकास चेरो की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें