फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में अनियंत्रित हुई बाइक नहर में गिरी, युवक की मौत, दो घायल, मधुपुर में राजगढ़ रोड पर मझुई गांव के पास हुआ हादसा

मधुपुर स्थित सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव के समीप राजगढ़ रोड पर मंगलवार की देर शाम बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसके दो साथी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव निवासी संजय पांडेय (24) केकराही निवासी महेंद्र प्रजापति (23) और अमरजीत गुप्ता (20) के साथ किसी मुकदमे के सिलसिले चंदौली गया था। देर शाम तीनों बाइक से लौट रहे थे। राजगढ़ रोड पर मझुई गांव के समीप मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पक्की नहर में गिर गई। नहर की दीवार से टकराने से बाइक चला रहे संजय की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं महेंद्र और अमरजीत को सुकृत चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने सीएचसी मधुपुर भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें