फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में बीसी संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 10:53 PM IST

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार को मनबढ़ ने बीसी संचालक पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले में बीसी संचालक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे लहूलुहान हाल में दुद्धी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमले के दौरान उसके पास मौजूद दो लाख रुपये भी लूट लिए गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जोरूखाड़ गांव निवासी महेंद्र प्रसाद यादव आर्यावत बैंक के बिजनेस करस्पांडेंट (बीसी) का काम करता है। गांव के बाहर उसका सेंटर है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से अपने केंद्र पर पहुंचा हैं। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उस पर तीन-चार वार किए, जिससे महेंद्र का सिर फट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घायल महेंद्र को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेंद्र के मुताबिक उसके पास दो लाख रुपये कैश भी था, जिसे आरोपी लेकर भाग गया। विंढमगंज एसओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रुपये छीनने की बात अभी सामने नहीं आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें