फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही मिलेंगे सभी नए बिजली कनेक्शन, VIDEO

बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रीपेड मीटर पोस्टपेड में बदलने से जिले के करीब 1 लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को राहत होगी। इसके साथ ही अब से सभी नए बिजली कनेक्शन केवल स्मार्ट पोस्टपेड मोड में ही जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नए व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पहले बिजली इस्तेमाल करने और बाद में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। प्रीपेड से पोस्टपेड का बदलाव मुख्यालय स्तर से आरएमएस बैकएंड के जरिए किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। डीएम ने बताया कि बिजली निगम की तरफ से डिजिटल बिलिंग माह मई-2026 का बिल जून में पोस्टपेड पद्धति से जारी होगा। उपभोक्ताओं को उनके बिल एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि निगम की तरफ से हर महीने की 10 तारीख तक बिल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि नेटवर्क समस्या के कारण ऑटोमैटिक रीडिंग नहीं आती है, तो कर्मचारी घर आकर मैनुअल रीडिंग लेंगे। उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से बचाने के लिए विभाग ने किस्तों में भुगतान की विशेष व्यवस्था की है। घरेलू उपभोक्ता बीते 30 अप्रैल तक के पुराने बकाए को 10 आसान किस्तों में जमा कर सकेंगे। सिक्योरिटी राशि पूर्व में जमा की गई सिक्युरिटी धनराशि को जून से अगले चार महीनों के बिलों में वापस समायोजित किया जाएगा। नियमों के अनुसार, बिल जारी होने के बाद भुगतान के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। उपभोक्ताओं की सहायता और शिकायतों के समाधान के लिए निगम की तरफ से विशेष कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें