फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब के अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी बनें, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

लायंस क्लब रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को 50वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन विरेन्द्र गोयल, अधिष्ठापन अधिकारी पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन जेएन श्रीवास्तव, इंडक्शन अधिकारी पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन निधि कुमार, की-नोट स्पीकर पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन पूर्व मण्डलाध्यक्ष लायन हरीश अग्रवाल, डिप्टी डीजी लायन बिमल चौकसी, रीजन चेयरपर्सन लायन ओपी सिंह व जोन चेयरपर्सन राधिका सिंह मंचासीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में लायन आशु सिंह ने ध्वज वंदना किया। नये सदस्य रोशन चौरसिया, पल्लवी चौरसिया, रघुबर प्रसाद मौर्या,इन्द्रावती मौर्या व शैल पाठक को निधि कुमार ने क्लब की सदस्यता लें देते हुए शपथ लिया। 2025-26 के नये निर्वाचित पदाधिकारियों को जेएन श्रीवास्तव ने विधिवत शपथग्रहण कराया तथा चुने गए पदाधिकारीयों को उनके कार्यों का बोध कराया गया। जिसमें अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी, सचिव सुशील पाठक, कोषाध्यक्ष संगम कुमार गुप्ता ने अपने टीम के साथ शपथग्रहण किया। मंडल के पदाधिकारियों में ओबरा गौरव से बृजेश तिवारी, अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा,अमित सेठ,अमलोरी से श्याम बाबू व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सभा का संचालन दया सिंह, किशोरी सिंह ने किया। चेयरपर्सन पवन कुमार जैन व विमल अग्रवाल ने क्लब को भव्य सजाया था। नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह भंडारी ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह व दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें