फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव की घटना

जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। चोपन सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जुगैल के सेमिया गांव निवासी संदीप पाल (27) मजदूरी करता था। मंगलवार की रात खाना खाकर परिवार के लोग सोए। रात में संदीप ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसे अभी काेई संतान नहीं थी। जुगैल एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें