सोनभद्र के ओबरा में इंजीनियर्स पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैंकड़ों की तादात में इन लोगों ने पुलिस और परियोजना के उच्च प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह तक लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। पुलिस ने जब एक आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही तब कहीं जाकर ये लोग शांत हुए।