साउथ दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत पास की कैंटीन पर गिरी, जहां कई लोग खाना खा रहे थे। वे लोग संभल भी नहीं पाए और मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। 8 लोग घायल भी हैं।शनिवार को दिल्ली में हुए इस बिल्डिंग हादसे में सीतापुर के चांदपुर निवासी आलोक (24) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यावसायिक भवन गिर गया था। जिसके मलबे में आलोक की दबकर मौत हो गई। सोमवार को आलोक का शव उनके गांव चांदपुर पहुंचा। आलोक आईआईआईटी इलाहाबाद से बीटेक करने के बाद दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। आईएएस बनकर देशसेवा का था सपना परिजनों ने बताया कि आलोक के मन में हमेशा से आईएएस बनकर देश की सेवा करने का सपना था। अपने सपने को पूरा करने के उद्देश्य से ही आलोक दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे।