फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने ट्रैक्टर और बोलेरो को मारी टक्कर, पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त, दो गंभीर

सीतापुर। लहरपुर सीतापुर की भदफर पुलिस चौकी के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार डीसीएम सड़क पर खड़े ट्रैक्टर व सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इस हादसे में भदफर पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी चौकी के अंदर नहीं थे। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं पुलिस के अनुसार लखीमपुर की तरफ से आ रही डीसीएम सामने से खमरिया की तरफ से आ रही बोलेरो और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ट्रैक्टर पलट गया और बोलेरो चौकी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस चौकी भी क्षतिग्रस्त हुई। हादसे में घायल दो लोगों को नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें