फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sitapur: चक्रतीर्थ में श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी, किया पूजन अर्चन

नैमिषारण्य तीर्थ में बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परम्परागत रूप से नैमिष तीर्थ स्थित चक्रतीर्थ व आदिगंगा गोमती के राजघाट व देवदेवेश्वर घाट पर स्नान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को खिचड़ी का दान भी किया। सुबह अधिक कोहरा पड़ने से श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही। धूप खिलने के बाद करीब 11 बजे से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती नजर आई। स्नान दान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थित माँ ललिता देवी मन्दिर, कालीपीठ, व्यास गद्दी, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, देवदेवेश्र्वर आदि देवस्थलों पर देवों का दर्शन कर पूजा अर्चना की। नैमिष तीर्थ में कई जगह खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें