फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुन्दरानन्द आश्रम के पास देर रात सीएनजी डीसीएम में लगी आग, वाहन जला

सीतापुर। संदना के कस्बा क्षेत्र में देर रात एक डीसीएम मालवाहक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। घटना कस्बा के सुंदरानंद आश्रम के पास की है। वहां इन दिनों रासलीला का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के चलते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक उठीं तेज आग की लपटों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। मानपुर के हसनापुर निवासी चालक सुनीत कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई।वह रालामऊ से दोना पत्तल लाद कर सीतापुर के लिए जा रहे थे। वाहन में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक डीसीएम का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दौरान जलता हुआ वाहन 33,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे होने के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके चलते संदना कस्बे सहित आसपास के गांवों की बिजली करीब एक घंटे तक गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें