नैमिषारण्य में बृहस्पतिवार को नववर्ष 2026 के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचकर विभिन्न मंदिरों का दर्शन पूजन करने के साथ शीश नवाकर नववर्ष की शुरुआत की। सुबह से ही माँ ललिता देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुजारी लाल बिहारी शास्त्री द्वारा विशेष श्रृंगार किया गया। साथ ही माता की आरती उतारी गयी, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। हनुमान गढ़ी में 1008 महंत पवन दास द्वारा हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया और रंग बिरंगी गुब्बारो से मंदिर सजाया गया । हनुमान गढ़ी में वैदिक छात्रों, कन्याओं, ब्राह्मणों एवं साधु संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटी l वहीं कालीपीठ मे कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री द्वारा माता काली का विशेष पूजन किया गया और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावा नैमिष के प्रसिद्ध मंदिर देवदेवेश्वर मंदिर एवं रुद्रावर्त तीर्थ,त्रिशक्ति धाम, बालाजी मन्दिर,बाबा भूतेश्वर नाथ,व्यास गद्दी, सूत गद्दी का भी बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किया। वहीं तीर्थ के प्रमुख मंदिरो को गुब्बारो, फूलों सजाया गया,नववर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या मे श्रद्धांलुओ की भीड़ दर्शन करने के लिए जुटी जिससे तीर्थ के प्रमुख मार्गो पर जाम की समस्या बनी रही जिसको हटाने के लिए थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा पर्यटन चौकी प्रभारी राजेश शुक्ला, चौकी प्रभारी रमेश जयसवाल को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी l