फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर पहुंचे ब्रजेश पाठक: जिला अस्पताल के निरीक्षण में मिली खामियां

यूपी के सीतापुर में शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह पर्चा काउंटर पर पहुंचे। वहां मरीजों ने बताया कि 50-50 रुपये लेकर पर्चा बनाया जा रहा है। जब उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में पूछा तो जवाब देने की बजाय सब सन्न रह गए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पैथालॉजी का गेट बंद होने, इमरजेंसी में एसी नहीं चलने पर फटकार लगाई। अव्यस्थाओं पर जिम्मेदार डिप्टी सीएम के सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इस दौरान उन्होंने एक मरीज को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती करने का आदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आंख अस्पताल चौराहे पर अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उनके हाथ में कील लग गई। इस पर डॉ गौरव मिश्रा ने उनका उपचार किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें