फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या, पुलिस कर रही जांच

यूपी के सीतापुर में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह शव गांव के बाहर एक बाग में पड़ा मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना अटरिया इलाके के जजौर गांव की है। गांव निवासी यमित दीक्षित के फार्म में एक शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो गांव में जानकारी दी। शव की पहचान टिकौली गांव निवासी ईश्वरदीन (50) के रूप में हुई। खबर मिली को घरवाले भी रोते बिलखते पहुंच गए। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें