सीतापुर में सदरपुर थाना क्षेत्र के पट्टीपुरवा धरमपुर निवासी मोहम्मदआरिफ (35) की शनिवार रात धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। वह थाना क्षेत्र के घरथरी चौराहे पर बनी अपनी दुकानों के बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब घर के लोगों ने उसे जगाने के लिए रजाई हटाई तो देखा कि आरिफ खून से लथपथ पड़ा है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।