फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में रास्ता पूछने के बहाने मेडिकल संचालक से लूट, बाइक व नकदी लेकर भागे बदमाश

सीतापुर के लहरपुर में मंगलवार देर रात एक मेडिकल संचालक ने असलहे के बल पर लूट की सूचना दी है। तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने युवक को रोककर उसकी बाइक, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए और पीड़ित को नहर की पटरी के किनारे फेंक दिया। पीड़ित को पैदल मदद मांगकर घर पहुंचना पड़ा। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के करस्यौरा गांव निवासी साहिबे आलम अकैचनपुर टप्पा में मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। मंगलवार देर रात दुकान बंद कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास पहले से खड़े तीन लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि बाइक रुकते ही बदमाशों ने असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन, पर्स में रखी नकदी और बाइक छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। साहिबे आलम किसी तरह अकबरपुर चौराहे तक पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें