सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई। तीन दिन की परीक्षा में करीब 18000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी। तलाशी लेकर उनका अंतर प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखे गए।