फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर में एक-एक कर फटे तीन सिलेंडर, मची अफरातफरी

सीतापुर में हरगांव कोतवाली क्षेत्र के हरगांव महोली मार्ग स्थित ग्राम पंचायत नरहरपुर मे प्रकाश वाल्मीकि के घर पर अचानक आग लग गई। घर मे रखे हुए तीन सिलेडर धडाधड फटने से गांव मे अफरातफरी मच गई। सिलेंडर के टुकड़े लगभग 200,मीटर दूर तक जा गिरे। लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। प्रकाश बाल्मीकि के घर लडकी की शादी इसी 16 तारीख को थी। कल चौथी जानी थी। घर पर तीन सिलेडर रखे थे। इसी बीच प्रकाश के बडे भाई मोहन जो लखीमपुर मे रहते थे कि बृहस्पतिवार देर रात मृत्यु हो गई। शुक्रवार को अन्तिम संस्कार मे शामिल होने सपरिवार गये थे। गांव वालो ने प्रकाश को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर तत्काल घर पर आये, इधर गांव वालो ने हरगांव पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पाकर हरगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। साथ ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें