फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में बिजली गिरने से कई घरों में विद्युत उपकरण जले

भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 12:52 PM IST

सीतापुर में सोमवार की सुबह महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बेहटा छावनी मोहल्ला के सिधौली मार्ग स्थित राकेश चंद्र कनौजिया और विमलेश मिश्रा के घर आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत उपकरण जल गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। जिस समय बिजली गिरी उस समय राकेश अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। इससे एसी, घर के पंखे, टीवी, वायरिंग जल गई। वहीं विमलेश मिश्रा अपने घर में चाय, नास्ता कर रहे थे। तभी बिजली गिरने से घर में लगी एसी, पंखे, टीवी सहित विद्युत उपकरण जल गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश सोनकर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें