यूपी के सीतापुर में कमलापुर क्षेत्र की गोन और सरायन नदी के किनारे लगभग तीन माह से टाइगर सफारी बना हुआ है। सबसे पहले महेशपुर, सरौराकलां में आमद सुनाई दी उसके पश्चात केसरिया,बनघुसरी गंगापुर,बेहड़ा आदि गांवों के बाद हरिहरपुर गोविंदापुर हरदो पट्टी गांव में देखा गया। उसके बाद दाऊदपुर गांव में एक गौवंश का शिकार किया। एक बाघ मछरेहटा क्षेत्र में मृत पाया गया। सोमवार को शाम पांच बजे उसकी आमद चदोखा गांव में हुई। वहां आधा दर्जन बकरियों को निशाना बना डाला। बकरियां चरा रही महिलाओं ने चीख-पुकार मचाकर गांव वालों को एकत्रित किया। फिर ढूंढा तो पांच बकरियों का शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली तो वन क्षेत्राधिकारी रोहित निगम आए और मौके का निरीक्षण किया। गांव वालों को निर्देश दिया तथा जंगल की तरफ जाने मना किया मंगलवार को सुबह ही वन क्षेत्राधिकारी गांव पहुंचे अपने दल-बल के साथ जंगल में कम्बिंग की। ग्रामीण बोले कि कई दिनों से बाघ मवेशियों के शिकार कर रहा है। एक बाबा जंगल में कुटी बनाकर रहते थे, उनका बैल मार दिया। बाबा भागकर गांव आ गए। वहीं, आज वन विभाग की टीम ने पगचिन्हों पर प्लास्टर ऑफ पेरिस डालकर निशानों का प्रिंट उठाया है। इसकी जांच की जाएगी।