फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में 75 बीघा जमीन पर अवैध रूप से की जा रही थी प्लॉटिंग, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

सीतापुर में खैराबाद क्षेत्र में जिला पंचायत से नक्शा पास किए बिना हो रही प्लॉटिंग को प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर से ढहा दिया। चार जगहों पर करीब 75 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई। जमीनों की कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये के आसपास है। खैराबाद-बिसवां मार्ग स्थित बिसुननगर में लगभग 40 बीघा जमीन पर जिला पंचायत से नक्शा पास कराए बगैर तारा सिटी के नाम से प्लॉटिंग की जा रही थी। नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी व बसुंधरा त्रिपाठी, कानूनगो अवधेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ सोमवार को तीन बुलडोजर लेकर तारा सिटी पहुंच गए। प्लॉटिंग के लिए किए गए तारा सिटी के गेट व अन्य निर्माण को बुलडोजर की से ढहा दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने कुछ दूरी पर 30 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिया। बिसुननगर व सरांय यूसुफ की तीन बीघा अवैध प्लॉटिंग भी ध्वस्त कर दी गई। नायब तहसीलदार मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि बिशुननगर में 40 बीघा पर अभिषेक जैन और उसके ठीक सामने तीन बीघा पर ओमप्रकाश अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। इसी मार्ग पर 30 बीघा भूमि पर अंकुर गुप्ता, उसके सामने दूसरी तरफ करार, रईस आदि अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। लगभग 80 करोड़ कीमत की जमीनों पर प्लॉटिंग की जा रही थी। प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग के साथ नजूल भूमि व खलिहान को अतिक्रमण मुक्त कराया है। बिशुननगर के मजरा मुबारकपुर में खलिहान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। नगर पालिका व प्रशासन की संयुक्त टीम ने ललियापुर में तीन बीघा नजूल जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें