लहरपुर में शनिवार को पुलिस ने तंबौर मार्ग पर मवेशियों से भरी डीसीएम को पकडा है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने डीसीएम को तंबौर मार्ग पर रंगवा गांव के पास पुलिस ने पकड़ा है। इस डीसीएम में क्रूरता पूर्ण ढंग से 20 भैंसों के मुंह को बांधकर ठूंस ठूंस कर भरा गया था। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बरामद भैंसों को चारा पानी देकर लोगों को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी साहबान निवासी तंबौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एम वी एक्ट के तहत वाहन को सीज कर दिया गया है।