फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीतापुर के चक्रतीर्थ में स्नान कर पितरों ने विदा किये पितृ, पुरोहित घाटों पर लगी रही भीड़

नैमिषारण्य तीर्थ में बुधवार को पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और प्रेम से अपने पितरों को विदा किया। रात्रि 12 बजे के बाद से स्नान, दान का क्रम शुरू हो गया था, श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में उठकर चक्रतीर्थ और राजघाट गोमती पर स्नान किया जिसके बाद नाभि गया के नाम से विश्वविख्यात तीर्थ में पितरों के निमित्त पिंडदान एवं तर्पण किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के घाटों पर भारी भीड़ लगी रही सभी श्रद्धालु अपने अपने पितरों के निमित्त दान पूजन किया। पितृ विसर्जन अमावस्या के दिन धरती पर आए पितरों को याद करके उनकी विदाई की गयी। पितरों को अमावस्या पर याद करके उनके निमित्त पुरोहितों को दान दिया और भोजन कराया गया। पुरोहित दयाशंकर दीक्षित ने बताया कि इस दिन सभी पितृ अपने परिजनों के घर के द्वार पर बैठे रहते हैं। जो व्यक्ति इन्हें अन्न जल प्रदान करता है उससे प्रसन्न होकर पितर खुशी-खुशी आशीर्वाद देकर अपने लोक लौट जाते हैं। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन का क्रम शुरू किया सबसे पहले चक्रतीर्थ स्थित भूतेश्वर नाथ समेत अन्य देवस्थानों का दर्शन किया जिसके बाद ललिता देवी मंदिर में दर्शन करने वालों की भारी लाइन लगी रही। मंदिर में इस अवसर पर हलवा चना का प्रसाद बाँटा गया। इसके अलावा व्यास गद्दी, सूत गद्दी, हनुमानगढ़ी, कालीपीठ बालाजी मंदिर, देवपुरी, सत्यनारायण मंदिर समेत अनेक स्थानों पर भी भारी भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें