सीतापुर में सकरन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, लखनियापुर में तैनात सहायक अध्यापक कोविद कुमार ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया। इसमें सास और पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में उन्होंने कहा कि सास और पत्नी ने मुझे कई झूठे मुकदमों में फंसाया है। इस कारण मैं बहुत परेशान हूं। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।