यूपी में सीतापुर के खैराबाद में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रभारी व जमुई सांसद अरुण भारती ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो न हुए अपने बाप के, वह क्या होगे आपके...। यह सपाई पहलवान हैं, इन्होंने ही हमारे दलित समाज की बहन मायावती को बेइज्जत किया। यह बातें उन्होंने खैराबाद के मखुवापुर बाजार छावनी में आयोजित “दलित चौपाल, सामाजिक सहभोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मे शुक्रवार को कहीं।