उत्तर प्रदेश के सीतापुर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के लिए हवन किया गया। हवन भुईयां ताली तीर्थ स्थल पर स्थित मां बंगलामुखी के मंदिर में किया गया। महंत बजरंग मुनि खैराबाद क्षेत्र के कमालसराय संगत से जुड़े हैं। महंत बजरंगमुनि ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा, उसके लिए अगर कोई खुलकर बोल सकता है या लड़ सकता है तो वह ट्रंप ही हैं। ट्रंप का जीतना हम हिन्दुओं के गौरव का विषय होगा। महंत बजरंगमुनि ने कहा कि उन्होंने देवी बंगलामुखी से प्रार्थना की है कि वह डोनाल्ड ट्रंप को जीत का आशीर्वाद दें। ताकि, वह एक ऐसे महाशक्ति नेता के रूप में उभरें जिसकी दुनिया को आज जरूरत है।