फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 20 घरों की गृहस्थी जली, दो बेटियों की होनी थी शादी; सामान व नकदी जलने से घरवाले चिंतित

यूपी के सीतापुर में बुधवार को आग लगने से 20 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। दो परिवारों में बेटियों की शादी थी। शादी के लिए रखा सामान और नकदी आग लगने से जल गई। अब घरवालों को बेटियों की शादी चिंता सता रही है। आग लगने के बाद लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जानकारी जुटाई है। घटना सकरन क्षेत्र के दुबियनपुरवा की है। यहां बुधवार की शाम आग लगने से मिश्रीलाल, राधादेवी समेत 20 घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। बताया गया कि राधा देवी की पुत्री सीमा देवी की शादी छह मई को होनी है। घरवालों ने बिटिया की शादी के लिए दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। उससे दहेज का सामान खरीद लिया था। बाइक खरीदने के लिए 80 हजार रुपये घर में रखे थे। आग से सामान और नकदी जल गई। सीमा की मां राधा देवी ने बताया कि हमारे घर में खाने के लिए अनाज का एक दाना नहीं बचा है। बिटिया की शादी के लिए कहीं से ब्याज पर फिर से रुपये लेकर शादी करेंगे। वहीं मिश्रीलाल की पुत्री पूजा की शादी छह जून को है। मिश्रीलाल ने बताया कि शादी का सामान खरीदने के लिए एक दिन पहले ही सेमल के पेड़ों की बाग डेढ़ लाख रुपये में बेची थी। मिले हुए रुपये घर में रखे थे। आग लगने से गृहस्थी के सामान समेत नकदी जल गई। उन्होंने बताया कि अब बिटिया की शादी कैसे होगी, वह समझ नहीं पा रहे हैं। पीड़ितों ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ रातभर खुले आसमान के नीचे पडे़ रहे। तहसील की तरफ से किसी प्रकार की खाने पीने की व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने रात को खाने की व्यवस्था की। सूचना पर लेखपाल आए थे। वह नाम लिखकर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें