फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में दहशत

लोकपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में ड्रोन उड़ते देख दहशत फैल गई है। थाना क्षेत्र के बिस्कोहर, भलुईया, फुलपुर पांडे, बेलवा, दलपतपुर, देवीपुर, मझौवा आदि गांवों में वृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे से 12 बजे के बीच में नगर व गांवों के ऊपर तीन और चार की संख्या में ड्रोन दिखाई पड़े। जिससे ग्रामीणों में दहशत मची रही। इस दौरान बिस्कोहर कस्बा स्थित पानी के टंकी से ड्रोन उड़ाने की अफवाह उड़ी मौके पर बिस्कोहर चौकी पुलिस व नागरिको ने जाकर देखा लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें