शोहरतगढ़ के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास खड़ी बाइक बाइक गायब हो गई। यह घटना वृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे कोई बाइक का लाकर तोड़कर उठा ले गया। पीड़ित ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। वहीं, बाइक चोरी कर ले जा रहे पूरा घटना क्रम आसपास के सीसीटीवी कैमरे रिकॉर्ड हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर साफ दिख रहा है कि एक युवक बाइक लेकर जा रहा है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताता जहा से बाइक गायब हुई है। वह रेलवे के जीआरपी के क्षेत्र में आता है। तहरीर पीड़ित लेकर आया था। मामले की जांच की जा रही है।