क्षेत्र के ग्राम गोपिया में चल रहे दस दिवसीय श्रीरामलीला में छठवें दिन शनिवार की रात का मंचन से कलाकारों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर गया। इस दौरान कलाकारों ने जनकपुरी में स्वयंवर और राम-सीता विवाह का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि शिव धनुष टूटते ही जनकपुरी में उल्लास छा गया। जनक ने प्रसन्न होकर अयोध्या नरेश राजा दशरथ को पत्रिका भेजी और विवाह की तैयारी आरंभ की।इसके बाद जनकपुरी में बारात का आगमन हुआ।