डुमारियागंज तहसील क्षेत्र के बदलिया फागू शाह बाबा की मज़ार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की है। अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की अगुवाई में मज़ार को ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा पशुचर की जमीन पर बनाया गया ये मजार लगभग 105 साल पुराना था। डुमारियागंज तहसील क्षेत्र के बदलिया के फागू शाह बाबा के मज़ार को प्रशासन ने मंगलवार को जमींदोज किया।